NET Ecosystem & Human Ecology

Ecosystem (पारिस्थितिकी तंत्र) 


1. पारिस्थितिकी तंत्र की परिभाषा

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) जीवित (Biotic) तथा अजैविक (Abiotic) अवयवों का गतिशील एवं परस्पर निर्भर तंत्र है, जिसमें ऊर्जा प्रवाह व पोषक चक्रण निरंतर चलता रहता है।

टेंसली (Tansley, 1935) ने “Ecosystem” शब्द दिया।


2. पारिस्थितिकी तंत्र के मुख्य घटक

A. जैविक (Biotic Components)

1. उत्पादक (Producers) – हरे पौधे, शैवाल; प्रकाश संश्लेषण द्वारा खाद्य ऊर्जा का निर्माण।

2. उपभोक्ता (Consumers)

प्राथमिक—शाकाहारी

द्वितीयक—मांसाहारी

तृतीयक—शीर्ष शिकारी

3. अपघटक (Decomposers) – जीवाणु, फफूंद; मृत पदार्थ को सरल रूप में बदलते हैं।


B. अजैविक अवयव (Abiotic Components)

सूर्य प्रकाश, ताप, जल, वायुदाब, खनिज, मिट्टी, pH आदि।


3. ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow)

पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह एकमार्गीय होता है।

मुख्य सिद्धांत:

लिंडेमैन का 10% नियम – प्रत्येक स्तर पर केवल 10% ऊर्जा अगले स्तर को प्राप्त होती है। ऊर्जा पिरामिड सदैव सीधा (upright) होता है।


4. पोषक चक्रण (Nutrient Cycles)

1. कार्बन चक्र (Carbon Cycle)

2. नाइट्रोजन चक्र (Nitrogen Cycle) – नाइट्रोजन स्थिरीकरण, अमोनिफिकेशन, नाइट्रीफिकेशन, डिनाइट्रीफिकेशन।

3. फॉस्फोरस और सल्फर चक्र

4. जल चक्र (Hydrological Cycle) – वाष्पीकरण, संघनन, वर्षण।


5. पारिस्थितिकी पिरामिड (Ecological Pyramids)

संख्या का पिरामिड (Pyramid of Number)

बायोमास पिरामिड (Pyramid of Biomass)

ऊर्जा पिरामिड (Pyramid of Energy) – सदैव सीधा।


6. पारिस्थितिकी तंत्र के प्रकार (Types of Ecosystems)

A. स्थलीय (Terrestrial)

वन, घासभूमि, रेगिस्तान, टुण्ड्रा, पर्वतीय।

B. जलीय (Aquatic)

मीठे पानी – तालाब, झीलें, नदी।

समुद्री – महासागर, एस्चुअरी, कोरल रीफ।


7. पारिस्थितिकी तंत्र की स्थिरता (Ecosystem Stability)

लचीला (Resilience) – व्यवधान के बाद मूल स्थिति में लौटने की क्षमता।

प्रतिरोधकता (Resistance) – परिवर्तन का विरोध करने की क्षमता।


8. पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ (Ecosystem Services – Costanza)


1. प्रावधानकारी (Provisioning) – खाद्य, ईंधन, लकड़ी।

2. नियामक (Regulating) – जलवायु नियंत्रण, कार्बन अवशोषण।

3. सांस्कृतिक (Cultural) – पर्यटन, धार्मिक मूल्य।

4. समर्थनकारी (Supporting) – पोषक चक्रण, मृदा निर्माण।

 

Human Ecology (मानव पारिस्थितिकी) 


1. मानव पारिस्थितिकी की परिभाषा

मानव पारिस्थितिकी मनुष्य और उसके पर्यावरण के बीच परस्पर क्रियाओं, अनुकूलन (Adaptation) तथा प्रभावों का अध्ययन करती है।

इसकी अवधारणा एलेन पार्क और अर्नेस्ट बर्गेस (Chicago School) ने विकसित की।


2. मानव पारिस्थितिकी की प्रमुख विशेषताएँ

मनुष्य को जीव + सामाजिक प्राणी के रूप में देखती है।

संसाधनों के उपयोग, तकनीक और संस्कृति का पर्यावरण पर प्रभाव।

जनसंख्या, नगरीकरण, कृषि विस्तार से पर्यावरणीय परिवर्तन।


3. मानव अनुकूलन (Human Adaptation) के प्रकार

1. आनुवंशिक अनुकूलन – लंबे समय में होने वाले जैविक परिवर्तन।

2. शारीरिक अनुकूलन – ऊँचाई, तापमान के प्रति त्वरित प्रतिक्रिया।

3. सांस्कृतिक अनुकूलन – वस्त्र, भोजन, आवास, कृषि तकनीक।


4. मानव-पर्यावरण संबंध के मॉडल

A. Determinism (निर्धारणवाद) पर्यावरणवाद 

पर्यावरण मानव क्रियाओं को नियंत्रित करता है।

प्रमुख समर्थक: Ratzel, Semple।

B. Possibilism (संभाव्यवाद)

मनुष्य अपनी तकनीक के आधार पर पर्यावरण के विकल्पों में से चुन सकता है।

समर्थक: Vidal de la Blache।

C. Neo-Determinism / Stop and Go Determinism (Griffith Taylor) नव पर्यावरणवाद 

पर्यावरण द्वारा सीमित मानव गतिविधियों में तकनीक सुधार संभव।


5. सांस्कृतिक पारिस्थितिकी (Julian Steward)

संस्कृति पर्यावरण से प्रभावित होती है और उसके अनुसार विकसित होती है।

"Cultural Core" की अवधारणा—कृषि, तकनीक और आजीविका।


6. मानव के पर्यावरणीय प्रभाव

1. वनों की कटाई

2. भूमि क्षरण और मरुस्थलीकरण

3. जल प्रदूषण

4. जैव विविधता ह्रास

5. जलवायु परिवर्तन

6. शहरीकरण–औद्योगीकरण के प्रभाव



Ecosystem & Human Ecology 

1. "Ecosystem" शब्द किसने दिया?

A. ओडम

B. टेंसली

C. लिंडेमैन

D. रैटजल

उत्तर: B

2. ऊर्जा प्रवाह किस प्रकार का होता है?

A. द्विमार्गीय

B. चक्रीय

C. एकमार्गीय

D. अनियमित

उत्तर: C

3. लिंडेमैन का सिद्धांत किससे संबंधित है?

A. पोषक चक्रण

B. ऊर्जा प्रवाह

C. मानव अनुकूलन

D. खाद्य जाल

उत्तर: B

4. मानव पारिस्थितिकी के प्रारम्भिक सिद्धांत किसके द्वारा दिए गए?

A. पार्क एवं बर्गेस

B. ओडम

C. रैटजल

D. सेम्पल

उत्तर: A

5. Determinism का प्रमुख समर्थक कौन?

A. Vidal de la Blache

B. Ratzel

C. Griffith Taylor

D. Hartshorne

उत्तर: B

6. Ecosystem में अपघटक मुख्यतः—

A. ऊर्जा बनाते हैं

B. मृत पदार्थ तोड़ते हैं

C. नाइट्रोजन स्थिर करते हैं

D. प्रकाश संश्लेषण करते हैं

उत्तर: B

7. “Cultural Ecology” का प्रस्तावक कौन है?

A. Vidal de la Blache

B. Julian Steward

C. Odom

D. Semple

उत्तर: B

8. कौन-सा पिरामिड हमेशा सीधा रहता है?

A. संख्या पिरामिड

B. बायोमास पिरामिड

C. ऊर्जा पिरामिड

D. उपरोक्त सभी

उत्तर: C

9. मनुष्य के त्वरित शारीरिक परिवर्तन किस श्रेणी में आते हैं?

A. आनुवंशिक अनुकूलन

B. सांस्कृतिक अनुकूलन

C. शारीरिक अनुकूलन

D. तकनीकी अनुकूलन

उत्तर: C

10. Neo-Determinism को किस नाम से भी जाना जाता है?

A. Cultural Determinism

B. Stop & Go Determinism

C. Probabilism

D. Anthropogeography

उत्तर: B

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण भूगोल की परिभाषा व क्षेत्र

Con. of Natural Res. Mineral and Energy Resources

II HG Definition, Scope and principal of human geographyprincipal of human geography